शाहपुरा: बारहठ पेनोरमा पर औंकारसिंह लखावत ने लेट नाइट निरीक्षण किया, कार्य की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत बुधवार देर रात शाहपुरा पहुंचे और क्रांतिकारी बारहठ परिवार की गौरवगाथा को समर्पित निर्माणाधीन पेनोरमा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और धीमी गति पर चिंता जताई। लखावत ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।