मिर्ज़ापुर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अभियुक्त को थाना कछवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कछवा पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने गाली गुप्ता व धमकी देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई उसी कड़ी में शनिवार की शाम 5:00 बजे उप निरीक्षक अनिल कुमार चौबे पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर के सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त रिंकू पुत्र राज नारायण निवासी केवटावीर थाना कछवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा