बरेली: इश्क, शादी और बवाल… सीबीगंज में केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय, एसपी सिटी ने दी जानकारी
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में प्रेम संबंध और वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।