छतरपुर: एफसीआई की चावल लदी ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत
छतरपुर प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने पुरानी नेशनल हाईवे 98 सड़क पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक सहायक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एफसीआई की चावल लदी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। मृतक की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी के सचिव सह सहायक शिक्षक राजेश भारद्वाज के रूप में हुई है। वे