इटावा: आंधी का कहर: नगला बरी के पास सैफई से दवा लेकर लौट रहे दंपती की बाइक पर गिरा नीम का पेड़, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Apr 29, 2026 सैफई क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के कारण नगला बरी के पास सड़क किनारे खड़ा एक सूखा नीम का पेड़ अचानक चलती बाइक पर गिर गया, जिससे सैफई से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार न्यू बस्ती यशोदा नगर निवासी अमृत पाल सिंह (32) अपनी पत्नी रागिनी (29) गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है।