🚨 सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद हजारों लोग पहुंचे
📍 फरेंदा, महराजगंज। फरेंदा कस्बे के अंबेडकर तिराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। विषम परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
👩🍼 कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखे।
🤝 आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Public maharajganj
#सेवा_संकल्प_अभियान #फरेंदा #महराजगंज #चौधरी_शिवेन्द्र_सिंह #राजेश_जायसवाल #सेवा_संकल्प #आशीर्वाद_कार्यक्रम #प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी #जन्मदिवस #आंगनबाड़ी #जनसेवा #जनकल्याण #विकास #Farrenda #Maharajganj #BreakingNews #LatestNews #UPNews #NewsUpdate
Maharajganj, Maharajganj | Sep 26, 2026