बेगूसराय: शराब की सूचना पर ट्रैफिक चौक के पास पुलिस ने की छापेमारी, परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप
शराब की सूचना पर नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास पुलिस ने एक घर में छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि यहां पर पुलिस बराबर छापेमारी करती है. उसे कुछ नहीं मिलता है घर में आकर मारपीट भी करती है. बताते चले कि बीती रात उत्पाद विभाग की पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था.