नौगढ़: चिकनी में हरियाली की ओर बढ़ा कदम, 'आम बहार आपके द्वार' अभियान को मिला जनसमर्थन
आज रविवार दोपहर 12 बजे को नौगढ़ मझगाई रेंज के ग्राम पंचायत चिकनी में "आम बहार आपके द्वार" अभियान के तहत आम के पौधों का वितरण और पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतलाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों द्वारा वृक्षारोपण व उनके बचाव कि बात कही गयी।