डीग: डीग में परीक्षा के दौरान चार छात्राएं अचेत हुईं, भीषण गर्मी बनी वजह, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
Deeg, Bharatpur | May 13, 2026 शहर के लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 12वीं कक्षा की चार छात्राएं परीक्षा के दौरान अचानक अचेत हो गईं। सभी छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।