घाटमपुर: सजेती पुलिस ने अपहरण और हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सजेती के कोटरा गांव में पूर्व में हुई हत्या के मामले में सजेती पुलिस ने एक और आरोपी कल्लू निषाद को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अज्योरी मोड़ के पास से पकड़ा गया।थाना प्रभारी अनुज भारती ने शुक्रवार शाम 6बजे बताया कि मृतक लोकेंद्र के अपहरण और हत्या में कल्लू निषाद वांछित था। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।