नौगांव: होटल द मंगलम पर प्रशासन का शिकंजा, नहर के ऊपर 6.5 फीट अवैध निर्माण मिला, संयुक्त जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है बड़ी कार
नौगांव :- शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित होटल द मंगलम में कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामले में गुरुवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वर्षों से नहर की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोपों के बीच पहली बार जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग