ठेठईटांगर: कोरोमिया से संदेहास्पद स्थिति में महिला को लाया गया सदर अस्पताल, इलाज के दौरान हुई उसकी मौत, जहर खाने का अंदेशा
कोरोमिया निवासी सुशीला लकड़ा को संदेहास्पद स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात इसकी मौत हो गई, चिकित्सकों ने इसके जहर खाने का अंदेशा व्यक्त किया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 13 अगस्त की सुबह 6 बजे पुलिस इसके शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।