सिकंदरा: कुंडघाट में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, धनबाद के युवक को किया गया गिरफ्तार
Sikandra, Jamui | Jul 24, 2026 सिकंदरा के कुंडघाट डैम स्थित भगवान महावीर मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ धनबाद निवासी 20 वर्षीय सतीश यादव को गिरफ्तार किया। बाइक पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी होने से संदेह हुआ। इंजन व चेसिस नंबर की जांच में बाइक धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।