विष्णुगढ़: आरोग्यम डाइग्नोस्टिक सेंटर में सौ दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की शुरुआत
विष्णुगढ़- गोमिया रोड स्थित आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार 4 बजे सौ दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। इसकी जानकारी देते हुए आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हर्ष अजमेरा एवं प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत सौ दिवसीय नि-क्षय शिविर आयोजित की गई है।