विष्णुगढ़: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की ऐतिहासिक झील का किया निरीक्षण
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सोमवार 4 बजे को शहर के ऐतिहासिक झील परिसर पहुंचे और क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने झील की सफाई के लिए करोड़ों की लागत से खरीदी गई मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। यह पाया गया कि मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी थीं, जिससे झील में जलकुंभी और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी।