विष्णुगढ़: हजारीबाग में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
झारखंड के लोगों को कुहांसरा और ठंड से भी राहत नहीं मिलनेवाली है। क्योंकि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर राज्य में जो पड़ रहा है, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड जारी है। राजधानी रांची समेत हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा समेत कई जिलों में सर्द हवाएं और सुबह- शाम कोहरा अपना असर दिखा रही है।