जबलपुर: घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार, पति पर प्रताड़ना और पुलिस पर उदासीनता का आरोप
जबलपुर में घरेलू हिंसा का एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहाँ न्यू कॉलोनी चेरीताल की रहने वाली संजू सोनी ने अपने पति ऋषि सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजू का कहना है कि उसका पति न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है, बल्कि उसे घर में बंद कर जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला ने सिसकते हुए बताया कि उसके पति ने उसकी मासूम बेटी को भी नुकसान पहुँचाने