मुज़फ्फरनगर: CM योगी के कार्यक्रम में RLD विधायक गुलाम मोहम्मद की एंट्री पर रोक, न मंच की सूची में नाम और न दर्शक दीर्घा में
मुज़फ़्फ़रनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब RLD विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं मिली। नुमाइश ग्राउंड पहुंचे विधायक को गेट पर ही रोक दिया गया, क्योंकि उनका नाम अधिकृत सूची में नहीं था। सख्त सुरक्षा के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस घटना ने कार्यक्रम स्थल पर चर्चाओं को हवा दे दी