कटनी नगर: केंद्रीय विद्यालय में सीमित सीटों के लिए हजारों आवेदन, 8 अप्रैल तक प्रक्रिया, लॉटरी से होगा चयन
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जो की 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित होना है जिसमें हजारों की संख्या में सीमित सीटों के बाद भी फॉर्म भरे जा रहे हैं इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य झिंझरी केंद्रीय विद्यालय नवल किशोर पचौरी ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया फार्म प्रकिया पूरी होने के बाद लाटरी सिस्टम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।