बिल्सी: बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से 28 अप्रैल से श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आयुष्मान कार्ड बनेंगे
Bilsi, Budaun | Apr 28, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे, साथ ही श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधित सभी जांच की जाएगी। श्रमिक स्वास्थ्य शिविर को लेकर आज मंगलवार सुबह 11:00 बजे सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता से बात चीत हुई।