पांकी: किरण सिंह हॉस्पिटल के संचालक पति-पत्नी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, अस्पताल में हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत
Panki, Palamu | Jul 11, 2025 पांकी प्रखंड के लोहरसी रोड स्थित किरण सिंह हास्पिटल के संचालक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में किरण सिंह एवं उसके पति अखिलेश कुमार यादव शामिल हैं। बता दें कि बुधवार की रात किरण सिंह हास्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी थी। मामले में परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।