पांकी: किरण सिंह हॉस्पिटल सील, सीएस के निर्देश पर सीओ ने की कार्रवाई
Panki, Palamu | Jul 10, 2025 पलामू के पांकी के लोहरसी रोड में स्थित किरण सिंह हॉस्पिटल को गुरूवार शाम 6 बजे सील कर दिया गया। जिले के सिविल सर्जन डा. अनिल श्रीवास्तव के निर्देश पर पांकी अंचल अधिकारी ने अस्पताल को सील किया। बतातें चलें कि बुधवार-गुरूवार की देर रात अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह जमकर हंगामा कियाl