मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के बधाई कला में बैंकट हॉल के कमरे की चौखट पर लटका मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बधाई कला में बैंकट हाल पर कार्य करने वाले एक युवक शक्ति पुत्र नरेश धीमान का शव बैंकट हॉल के एक कमरे की चौखट पर लटका हुआ मिला। जैसे ही शव की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।वहीं मृतक के भाई के द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पूरे मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही।