धनौरा: गजरौला के गांव दारानगर में मामूली विवाद के चलते युवक पर किया हमला, घायल थाने पहुंचा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दारानगर में हुकुम वीर सिंह का परिवार रहता है। उसने बताया है कि गांव के ही रहने वाले मानसिंह व उसके परिवार के लोगों ने मामूली विवाद के चलते उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार को इस घटना में हुकमबीर सिंह बुरी तरह घायल हो गया था। शनिवार को करीब 2:00 बजे के आसपास में हुकमबीर सिंह ने गजरौला थाने में शिकायती पत्र दिया।