धनौरा: गजरौला के खाद गुर्जर में चड्डी गैंग का आतंक, ग्रामीण परेशान
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गांव में चड्डी गैंग का आतंक लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से गांव के लोग काफी परेशान हैं। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास में गांव खाद गुर्जर व शाहबाजपुर माफी में चड्डी गैंग के सदस्यों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया।