धनौरा: गजरौला के गांव फिरोजपुर गढ़वली में खेत में पानी चलाने को लेकर हुई मारपीट, महिला गंभीर घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गढ़वली में कन्हैया का परिवार रहता है। शनिवार को करीब 11:00 बजे कन्हैया की पत्नी धनवती अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गई थी। उनके ही परिवार के के रहने वाले विनोद ने अपने साथियों संग मिलकर धनवती पर हमला कर दिया। जिसमें धनवती बुरी तरह घायल हो गई, परिवार के लोगों ने उसे गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।