इटावा: सरसई नावर में बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल चौथे दिन समाप्त हुई
Etawah, Etawah | Jul 1, 2026 जनपद इटावा के सरसई नावर में बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल चल रही थी।बुधवार शाम 4 बजे चौथे दिन हड़ताल समाप्त हो गई। डीसीपीएम के प्रभात बाजपेई ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया।कि 10 जुलाई तक उनके खातों में लंबित भुगतान कर दिया जाएगा।इस आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना और हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।