रफीगंज: रफीगंज के रेलवे गोमटी के समीप सड़क पर पास नहीं देने के कारण मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, दो बाइक जब्त
रफीगंज के वार्ड नंबर 14 के रेलवे गुमटी के समीप सड़क पर पास नहीं देने के कारण गुरुवार को मारपीट की घटना घटित हुई । दो महिला समेत एक युवा घायल हो गया। घायल राहुल कुमार ने गुरुवार रात्रि 8:00 बजे बताया कि हमारे क्षेत्र में दो दिनों से लाइन कटा हुआ था आज ट्रांसफर का कार्य किया जा रहा था इसीलिए सड़क को अवरूद्ध किया गया था। दो बाइक सवार है और मारपीट कर फरार हो गए।