पुष्पराजगढ़: सरई पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सरई पुलिस ने रविवार 4 बजे धारदार हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अहिरगामा चौराहा के पास जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पिता अजय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तरेरा लोहे की चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई।