जहानाबाद: जिले के उद्यमियों, निवेशकों और उद्योगपतियों को बियाडा के माध्यम से सरल और ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी दी गई
जहानाबाद जिले के इच्छुक उद्यमियों, निवेशकों ,युवाओं, महिला उद्यमियों एवं उद्योगपतियों को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने अपील की कि वे बियाडा की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और जिले में रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास की दिशा में अपना योगदान दें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बियाडा जहानाबाद अंजलि गुप्ता ने मंगलवार को रात्रि लगभग 8 बजे जानकारी देते हुए बताया