गभाना: चंडौस थाना का एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परख की, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंडौस थाना में गुरुवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब तीन बजे थाना पहुंचने पर पुलिस गारद ने एसएसपी को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रों की स्थिति और बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।