बुद्धिजीवी विचार मंच, नवादा के तत्वावधान में रविवार को 8:00 बजे अकबरपुर प्रखंड के बघना गांव में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संदेश देना था।