जबलपुर: अमरनाथ यात्रा बुकिंग को लेकर रामपुर के बैंक में घमासान, झड़प रोकने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 15 अप्रैल से शुरू हुए ऑफलाइन पंजीकरण के पहले ही दिन देश भर के बैंक केंद्रों पर भारी भीड़ और गहमागहमी रही, 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय यात्रा के लिए श्रद्धालु बैंकों के बाहर कतारों में लग गए है, वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रामपुर स्थित बैंक में लोगों के बीच बुकिंग को लेकर भारी हंगामा और अव्यवस्था देखने को मिली।