चूरू: पंखा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल की दी गई जानकारी
Churu, Churu | Jan 12, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के मंडेलिया हाउस ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में ‘यंग इंडिया के बोल’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं चूरू जिला प्रभारी जयदत जांगिड़ ने बताया कि ‘यंग इंडिया के बोल’ प्रवक्ता खोज कार्यक्रम की चूरू में शुरुआत की गई।