खुटहन थाना क्षेत्र के नगवां गांव में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपने चार वर्षीय पुत्र को वापस पाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर बच्चे को अपने पास रखने और उसे मिलने न देने का आरोप लगाया है।