डोमचांच: युवा राजद की महत्वपूर्ण बैठक 25 मई को डोमचांच के मेहता भवन में आयोजित
कोडरमा में युवा राजद की महत्वपूर्ण बैठक 25 मई को डोमचांच के मेहता भवन में आयोजित होगी। बैठक में आगामी “युवा चौपाल” कार्यक्रम की तैयारी और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने शुक्रवार को 12 बजे कहा कि शिक्षा, रोजगार और आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर युवाओं को एकजुट करने के लिए संगठन गांव-गांव तक अभियान चलाएगा।