शासकीय जिला चिकित्सालय गरियाबंद में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा स्वस्थ एवं पात्र युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आपातकालीन कक्ष, अटल आरोग्य लैब एवं दंत चिकित्सा कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रक्तदान—किसी जरूरतमंद के जीवन के लिए उम्मीद की किरण।
#सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान #गरियाबंद #जनसेवा
Gariaband, Chhattisgarh | Sep 17, 2026