कासगंज: कासगंज शहर में धूमधाम से बेंड बाजों के साथ भगवान चित्रगुप्त की जयंती शोभायात्रा निकाली गई
कासगंज शहर में शुक्रवार की शाम 7 बजे भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपर्क से किया गया, जहां से बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।