कन्नौज: ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर मकरंद नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने वितरित किया शरबत
कन्नौज:- ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के मकरंद नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।