परिहार: नरंगा-रौवाही मार्ग पर टेंपो पलटा, छह लोग घायल
बेला थाना क्षेत्र में नरंगा से रौवाही जाने वाली सड़क के मोड़ पर गुरुवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे में टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता