फिरोज़ाबाद: दुर्गा नगर इलाके में तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से केंटीन की भट्टी व खोलती चाय किशोर के ऊपर गिरने से झुलसा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में तेज रफ़्तार बाइक ने चाय केंटीन में टक्कर मार दी। जिससे भट्टी पर उवल रही चाय और भट्टी खड़े किशोर प्रांशु पर पलट गयीं। हादसे में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।