कुरावली: कुरावली क्षेत्र में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
कुरावली क्षेत्रान्तर्गत मौजा लखौरा के ग्राम नगला किन्दर में मंगलवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन का उद्घाटन ग्राम प्रधान कमल किशोर ने फीता काटकर किया। कथा व्यास ने भागवत का अर्थ बताते हुए कथा की शुरुआत की और श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति तथा जीवन के आदर्शों का संदेश दिया।