सुपौल: सखपुर में भव्य सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, जिवेश्वर मिश्र ने दिया संस्कृति और एकता का संदेश
Supaul, Supaul | Feb 19, 2026 सुपौल सदर प्रखंड के सखपुर गांव में भव्य सनातन हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।