भाजपा जिला कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, 7 मार्च से मंडल स्तर तक चलेगा अभियान सुपौल स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने किया।