शाहजहांपुर।थाना रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जाबिर अली उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मुकरमपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।