बांगरमऊ: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के गंज मुरादाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। गुरुवार दोपहर 3 बजे गोलहुआपुर पुल के पास कल्याणी ब्रिज मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सा