पटना ग्रामीण: अलकापुरी के एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 2 लीटर देसी शराब बरामद की, अभियुक्त फरार
गर्दनीबाग थाना पुलिस एवं उत्पाद एवं मध निषेध विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी इलाके के एक घर में छापेमारी कर दो पिस्टल तीन जिंदा कारतूस एवं 2 लीटर देसी शराब किया बरामद .वहीं पुलिस को देख कर अभियुक्त भागने में सफल हो गया. बता दे की भागे हुए अभियुक्त का नाम-मुकुल कुमार जिसके पिता का नाम -राजेश सिंह है.