पटना ग्रामीण: मिठापुर बायपास के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
राजधानी पटना के मीठापुर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार युवक हुआ घायल. बता दे की टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल हो गया. घायल अवस्था में बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने निजी क्लीनिक में कराया भर्ती जहां घायल का उपचार हो रहा है.