खिरकिया में छीपाबड़ पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे दो बाइक चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। छीपाबड़ थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की गई दोनों बाइकें बरामद कर लीं। बरामद बाइकें होंडा ड्रीम नियो और टीवीएस प्लेटिना हैं, जिनकी कुल कीमत ₹1.65 लाख बताई गई है। आरोपी रूपेश राठौर (21) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।