चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।लगातार बारिश से चौका थाना क्षेत्र के खुंटी गांव में छुटुलाल महतो का खपरैल मिट्टी का घर पूरी तरह से गिर गया है।उनके परिवार अन्य घर में शरण लिए है।उन्होंने बुधवार दोपहर 3 बजे आपदा प्रबंधन से उचित मुआवाजा की मांग किया है।